Thursday, April 23, 2026

विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस (23 अप्रैल 2026)

 



 


 
विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस (23 अप्रैल) के अवसर पर पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस (23 अप्रैल) के उपलक्ष्य में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, हरनी, बड़ौदा में ज्ञानवर्धक पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन प्राचार्य श्री एल. आर. थाकन द्वारा  गया।
इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने छात्रों को पुस्तकों के महत्व, पठन संस्कृति के विकास तथा ज्ञानवृद्धि में पुस्तकों की भूमिका के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से अध्ययन करने तथा पुस्तकालय संसाधनों का अधिकाधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
उक्त पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन विद्यालय की पुस्तकालयाध्यक्ष श्रीमती रसना अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकालय में उपलब्ध विविध पुस्तकों से परिचित कराना तथा उनमें पठन के प्रति रुचि विकसित करना था, ताकि वे पुस्तकालय संसाधनों का समुचित एवं अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।

रीडिंग प्रमोशन सप्ताह -1,2 एवं 3 गतिविधियाँ एवं पुरुस्कार वितरण (2025-26)

 रीडिंग प्रमोशन  सप्ताह -1,2 एवं 3 (2025-26) गतिविधियाँ एवं पुरुस्कार वितरण









पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक -1 हरनी बडौदा में वर्ष भर  प्रमोशन सप्ताह -1,2, एवं 3 का आयोजन किया गया।वर्षभर छात्रों ने रीडिंग प्रमोशन सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।हर कक्षा से प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य श्री एल आर थाकन द्वारा पुरुस्कृत किया गया एवं आशीर्वाद दिया गया।कुल 149 छात्रों को प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। 

इसके अलावा छात्राओं के द्वारा मंच पर  प्रार्थना सभा के दौरान एक नाट्य प्रस्तुति भी दी गई। जिसका मुख्य उद्देश्य सभी छात्रों मे पढ़ाई के प्रति रुचि जागृत करना था।

प्राचार्य द्वारा मंच से छात्रों की प्रशंसा की साथ  ही छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई भी दी गई।


Sunday, April 5, 2026

International Children’s Book Day Celebration

 International Children’s Book Day Celebration – Library Activity


On the occasion of International Children’s Book Day, celebrated on 2nd April, a creative and engaging activity on Library Notebook Decoration was organized for students in the school library.

The activity aimed to encourage students to develop an interest in reading, creativity, and effective presentation of their library work. Students enthusiastically participated and showcased their artistic skills by beautifully decorating their library notebooks with colorful designs, thoughtful quotes, and illustrations related to books and reading.

The library environment was filled with excitement and creativity as students expressed their love for books through their unique ideas. This activity not only enhanced their aesthetic sense but also motivated them to maintain their library notebooks neatly and take pride in their work.

Such initiatives play a significant role in promoting reading habits and nurturing imagination among young learners. The efforts and creativity displayed by the students were truly commendable.

*~पुस्तकोपहार - उत्सव*~

 


अप्रैल महीने के प्रथम सप्ताह में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 हरनी रोड बड़ौदा में पुस्तक उपहार दिवस का आयोजन किया जिसमें छात्रों ने अपने दोस्तों को पुरानी किताबें साझा कीं। प्राचार्य श्री एल आर थाकन द्वारा मंच से छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया

Saturday, April 4, 2026

Orientation of class Vl students

 Library Orientation Session for Class VI Students







On the day of their first visit to the library, an orientation session was conducted for Class VI students by the librarian, Ms. Rasna Agarwal. The objective of this session was to familiarize the students with the library's rules, available resources, and the proper usage of books and facilities. The students were guided on how to locate books, maintain discipline within the library, and cultivate good reading habits. This orientation session helped encourage the students to utilize the library effectively.