1.NCPCR SCHOOL SAFETY GUIDELINE
2.NDMA SCHOOL SAFETY GUIDELINES
विद्यालय की प्रातःकालीन सभा के दौरान कक्षा -1 के विद्यार्थियों द्वारा मंच पर एक सुंदर एवं प्रभावशाली कविता पाठ प्रस्तुत किया गया। नन्हे विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और स्पष्ट उच्चारण के साथ कविता सुनाकर सभी को अत्यंत प्रभावित किया।
उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने सभा के वातावरण को आनंदमय एवं प्रेरणादायक बना दिया। यह गतिविधि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, भाषा कौशल एवं मंच प्रदर्शन क्षमता के विकास का उत्कृष्ट उदाहरण रही। उपस्थित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की।
पीएम श्रीकेन्द्रीय विद्यालय हरणी नं. 1 में केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) का फाउंडेशन डे दिनांक 15 दिसंबर को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित रूप से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री एल. आर. ठाकन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष रूप से आकर्षक एवं यादगार बनाया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती यशा खिन्ची द्वारा एक प्रेरणादायक एवं सारगर्भित भाषण दिया गया, जिसमें केन्द्रीय विद्यालय संगठन के उद्देश्यों, मूल्यों तथा शैक्षिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के अंत में श्री राकेश तिवारी द्वारा औपचारिक रूप से धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। यह आयोजन केन्द्रीय विद्यालय संगठन की शैक्षिक परंपराओं, अनुशासन एवं उत्कृष्टता को प्रतिबिंबित करने वाला रहा।
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1, हरनी में भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस उत्सव के अंतर्गत विद्यार्थियों ने भारत के विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व उनकी पारंपरिक वेशभूषा, क्षेत्रीय भाषाओं एवं व्यंजनों के माध्यम से किया। छात्र-छात्राओं ने मंच पर विभिन्न भारतीय भाषाओं में कविताओं की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण की तथा स्वयं द्वारा बनाए गए क्षेत्रीय व्यंजन प्रस्तुत किए।